{"_id":"6862671e7693b1213c0494e9","slug":"two-people-committed-suicide-in-dantewada-in-the-same-night-police-busy-investigating-the-case-in-jagdalpur-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: दंतेवाड़ा में एक ही रात में दो लोगों ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: दंतेवाड़ा में एक ही रात में दो लोगों ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Mon, 30 Jun 2025 04:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 30 Jun 2025 04:49 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के 2 अलग अलग जगहों में बीती रात 2 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के 2 अलग अलग जगहों में बीती रात 2 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेजा गया, वही मृतकों के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा थाना पुलिस धनंजय सिन्हा ने बताया कि पहली घटना दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पातररास की है, जहाँ मूलतः बिहार का रहने वाला लालबाबू 27 वर्ष कई वर्षों से दंतेवाड़ा में रहकर टेट हाउस में गाड़ी चलाने का काम करता था, बीती रात भी अपने साथियों के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए सभी चले गए, जहाँ सुबह अचानक उनके साथ काम करने वाले साथियों ने उसे फंदे में लटका हुआ देख अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी, जहाँ शव की पीएम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना कुम्हाररास की है, जहाँ दंतेवाड़ा जिले के ग्राम चंदेनार की रहने वाली श्यामबती 24 वर्ष भी दंतेवाड़ा में रहकर लेबर का काम कर रही थी, बीती रात श्यामबती ने भी अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, साथ काम करने वाले साथी ने उसे फंदे में लटका देख अन्य साथियों को जानकारी दी, जहाँ युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया, वही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन