फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   two friends died after bike collided with truck standing on roadside in jagdalpur

शादी से छह दिन पहले आई मौत: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक; दोस्त के साथ कार्ड बांटने निकला था, दोनों की गई जान

Mon, 01 May 2023 01:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 01 May 2023 01:13 PM IST
सार

पुलिस ने बताया की रविवार रात को आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी मिली थी। इसके बाद युवकों के शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है की नरसिंह की छह मई को शादी होने वाली थी। 

विज्ञापन
two friends died after bike collided with truck standing on roadside in jagdalpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार रात हुए हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से खुद की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकला था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। युवक की छह दिन बाद ही शादी होने वाली थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों के शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसा कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नयामुंडा निवासी नरसिंह कश्यप (35) की छह मई को शादी थी। इसके लिए वह अपने दोस्त संदीप दास (23) के साथ कार्ड बांटने बकावंड गया था। वहां से दोनों दोस्त बाइक पर रात करीब 11.30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे-30 पर आसना के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवको के सिर पर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया की रविवार रात को आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी मिली थी। इसके बाद युवकों के शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है की नरसिंह की छह मई को शादी होने वाली थी। इसे लेकर वह काफी खुश भी था। अपनी शादी का कार्ड खुद ही दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों में बांट रहा था। रविवार रात भी वह शादी का कार्ड ही बांटने ही गया था, लेकिन आने के दौरान हुए हादसे में उसकी और उसके दोस्त की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed