{"_id":"640daa9a488755fb7a049cd7","slug":"two-arrested-for-robbing-villagers-posing-as-policemen-in-jagdalpur-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बनकर लूट: जगदलपुर में खरीदरारी करने आए ग्रामीणों से चेकिंग के नाम पर छीने रुपये, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बनकर लूट: जगदलपुर में खरीदरारी करने आए ग्रामीणों से चेकिंग के नाम पर छीने रुपये, दो गिरफ्तार
Sun, 12 Mar 2023 04:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:04 PM IST
सार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान की और एक आरोपी सावन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी आशीष सिंह और रिंग के साथ मिलकर वारदात अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर शनिवार को दूसरे आरोपी आशीष को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिसकर्मी बनकर दो बदमाशों ने ग्रामीणों को लूट लिया। ग्रामीण खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शराब दुकान के पास चेकिंग के नाम पर बदमाशों ने ग्रामीणों से पांच हजार रुपये छीन लिए और भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नौ मार्च को कोड़ेनार से पांच ग्रामीण खरीदारी करने के लिए जगदलपुर आए थे। दोपहर में वे नया बस स्टैंड के पास बाजार में जा रहे थे। इसी दौरान शराब दुकान के पास स्कूटी से दो लोग पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग करने लगे। इसके बाद उनकी जेब से पांच हजार रुपये निकाले और धक्का देकर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान की और एक आरोपी सावन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी आशीष सिंह और रिंग के साथ मिलकर वारदात अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर शनिवार को दूसरे आरोपी आशीष को पकड़ लिया गया। उससे वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और लूटे गए 3500 रुपये बरामद हुए। बाकी रकम उसने शराब पीने पर खर्च कर दी थी।
विज्ञापन