फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Truck full of rice fell on bike riding youth, two died

Jagdalpur: बाइक सवार युवकों के ऊपर गिरा चावल से भरा ट्रक, दो की हुई मौत; चालक और परिचालक फरार

Fri, 13 Oct 2023 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Oct 2023 07:51 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक चावल बोरी से लदी होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों के ऊपर जा पलटा। इस हादसे में दोनों युवकों की दबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Truck full of rice fell on bike riding youth, two died
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक चावल बोरी से लदी होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों के ऊपर जा पलटा। इस हादसे में दोनों युवकों की दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। शवों को घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की आनंद ढाबा के पास दो युवक एक बाइक में बैठकर चर्चा कर रहे थे कि तभी आड़ावाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक जिसमे चावल भरे होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, इस घटना में दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए, घटना के तत्काल बाद ही आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस टीम व नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने पूरा चावल को वहां से हटाए और ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला। घटना के बाद से जहां ट्रक चालक व परिचालक दोनों मौके से भाग निकले। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्ट्मार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही मृतकों के परिजनों की जानकारी लेने में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed