फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Truck driver died after being hit by a speeding unknown vehicle

Jagdalpur: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की हुई मौत, बोरगांव ढाबा के सामने हुआ हादसा

Sat, 22 Jun 2024 11:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Jun 2024 11:43 AM IST
सार

शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Truck driver died after being hit by a speeding unknown vehicle
accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रहा था, तभी शनिवार की सुबह कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के बोरगांव ढाबा के पास अपनी ट्रक को किनारे खड़ा करके सड़क को पार कर रहा था कि अचानक रायपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को अपने चपेट में ले लिया। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड में मृतक का नाम दीनानाथ जिला हैदराबाद पाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed