{"_id":"68f72d459d33b39eb70fbb83","slug":"tributes-paid-to-martyred-soldiers-in-jagdalpur-on-police-commemoration-day-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: पुलिस स्मृति दिवस पर जगदलपुर में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, अमर वाटिका में हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: पुलिस स्मृति दिवस पर जगदलपुर में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, अमर वाटिका में हुआ आयोजन
Tue, 21 Oct 2025 12:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 21 Oct 2025 12:21 PM IST
सार
जगदलपुर के लालबाग स्थित अमर वाटिका में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जहां आईजी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने 1959 के लद्दाख हमले और हाल के 191 शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पूरे देश में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न शहरों में आयोजित समारोहों में शहीद पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। जगदलपुर में लालबाग स्थित अमर वाटिका में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, जहां आईजी, एसपी और अन्य आला अधिकारियों ने वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व 21 अक्टूबर 1959 को है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 बहादुर पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। तब से, इस दिन को पुलिस कर्मियों द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में एक स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अखंडता को बनाए रखने में उनकी सर्वोच्च भूमिका के सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है। इस दौरान बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा, विकास के लिए भारत के वीर सपूतों ने अपने जान तो दे दिया।
विज्ञापन
अगर बात करें तो बीते 2024-25 में 191 जवानों ने भारत की सुरक्षा के लिए अपनी जान दी। जिसमें 16 बस्तर जिले के जवान, जबकि 175 जवान अलग-अलग राज्यों से थे। वहीं 23 बीएसएफ के जवान हैं। इन जवानों की शहादत को प्रति वर्ष नमन किया जाता है। इस दौरान जवानों को सलामी के साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।