{"_id":"68f2126e93225f376e0b8f5d","slug":"trailer-driver-slams-on-brakes-iron-pole-enters-cabin-driver-and-conductor-injured-in-jagdalpur-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: ट्रेलर चालक ने मारा ब्रेक, केबिन में घुसा लोहे का खंभा, चालक और परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: ट्रेलर चालक ने मारा ब्रेक, केबिन में घुसा लोहे का खंभा, चालक और परिचालक घायल
Fri, 17 Oct 2025 05:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:19 PM IST
सार
रायपुर से लोहे का खंभा लेकर निकला ट्रेलर चालक जैसे ही बीती रात मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास पहुँचा कि सड़क पर बने ब्रेकर को देख जैसे ही ब्रेक मारा की अचानक से लोहे का खम्भा पीछे से आगे चालक के कैबिन में जा टकराया।
विज्ञापन
केबिन में घुसा लोहे का खंभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर से लोहे का खंभा लेकर निकला ट्रेलर चालक जैसे ही बीती रात मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास पहुँचा कि सड़क पर बने ब्रेकर को देख जैसे ही ब्रेक मारा की अचानक से लोहे का खम्भा पीछे से आगे चालक के कैबिन में जा टकराया, इस हादसे में चालक घायल हो गया, वही आसपास के लोगो ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि बीती रात जगदलपुर से एक ट्रेलर लोहे का पोल लेकर हैदराबाद जाने के लिए निकला हुआ था कि अचानक मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास जैसे ही पहुँचे की सड़क पर ब्रेकर को देख जैसे ही ब्रेक मारा की अचानक से पीछे बंधे लोहे का पोल तेजी से आगे ड्राइवर के केबिन को चीरते हुए कांच को तोड़ दिया। इस घटना में चालक परिचालक दोनों कूदकर अपनी जान बचा लिए, लेकिन दोनों को चोट भी आई, जिन्हें उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन