फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Three youths who took a girl to Rajasthan for forced marriage, reach jail

एक शादी के अनेक झमेले: लड़के ने किया मना तो युवती पहुंची थाने, राजस्थान से वापस छोड़ गए आरोपी; अब पहुंचे जेल

Thu, 02 Nov 2023 06:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 06:19 PM IST
सार

एक युवती की जबरन शादी के लिए उसे आरोपी राजस्थान के जोधपुर लेकर चलए गए। जहां लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती को राजस्थान से वापस छोड़ गए। मामला दर्ज होने के बाद 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Three youths who took a girl to Rajasthan for forced marriage, reach jail
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की एक युवती को राजस्थान के तीन लोगों के द्वारा एक युवक से जबरदस्ती शादी कराने की बात कहते हुए अपने साथ राजस्थान ले गए। जहां युवक के द्वारा मना करने पर आरोपियों ने युवती को वापस जगदलपुर के बस स्टैंड पर छोड़ कर चले गए। पीड़िता ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दी और पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के सामने पेश किया।

विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि इनकी विजय सिंग, तुलाबाई और राजेश नाम के व्यक्ति ने 24 अक्तूबर को चार बजे तीनों ने मिलकर डराया और धमकाया था। राजस्थान के जोधपुर में शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती को जबरन नयापारा से लेकर बस स्टैंड पहुंचे। वहां से रायपुर ले गये और रायपुर से ट्रेन में राजस्थान जोधपुर के धर्मशाला में रखा।
विज्ञापन


जहां लड़के ने लड़की से शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा युवती को वापस जगदलपुर बस स्टैंड पर छोड़कर चले गये। युवती की रिपोर्ट पर धारा 366, 34 भादवि दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों विजय सिंग नि0 नयापारा बाजपेयी बिल्डिंग जगदलपुर, तुलाबाई  नि0 नयापारा बाजपेयी बिल्डिंग जगदलपुर और राजेश गुप्ता पिता नि0 हिकमीपारा रमैया वार्ड जगदलपुर को पकड़ लिआ। इसके बाद तीनों से पुछताछ हुई। तीनों ने युवती को जोधपुर ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed