{"_id":"63e22f396483885927330e23","slug":"three-teachers-suspended-for-negligence-in-work-in-bijapur-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग का एक्शन: बीजापुर में तीन शिक्षक निलंबित, कार्य में लापरवाही के कारण डीईओ ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग का एक्शन: बीजापुर में तीन शिक्षक निलंबित, कार्य में लापरवाही के कारण डीईओ ने की कार्रवाई
Tue, 07 Feb 2023 04:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Feb 2023 04:30 PM IST
सार
जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित किए गए तीनों की शिक्षकों को निलंबन अवधि में मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय अटैच किया है। उन्हें जीवन निर्वाह के लिए भत्ता देय होगा। शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति को लेकर सोमवार से अनिश्चिताकलीन हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई शिक्षकों की हड़ताल के दूसरे दिन की गई है। हालांकि आदेश में कहा गया है कि काम में लापरवाही के चलते निलंबन किया गया है। शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति को लेकर सोमवार से अनिश्चिताकलीन हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, तीनों शिक्षकों के खिलाफ स्कूल में अध्यापन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण के तहत कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आदेश में जिन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई, उनमें भैरमगढ़ ब्लाक के टुंडेर प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक रामाराम कश्यप, भैरमगढ़ ब्लॉक के मंगलनार स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक कमलनारायण मंडावी और बेंगलुरु माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी महेश देव कुंजाम जो संकुल समन्वयक के प्रभार पर भी हैं, शामिल हैं।
विज्ञापन