फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Three people of special community stabbed the farmer

Jagdalpur: विशेष समुदाय के तीन लोगों ने किसान को मारा चाकू, धर्म परिवर्तन का बना रहे थे दबाव

Sat, 05 Aug 2023 11:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम मटकोट में शनिवार की सुबह विशेष समुदाय के तीन लोगों ने एक किसान को इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि वह अपना धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता था।

विज्ञापन
Three people of special community stabbed the farmer
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम मटकोट में शनिवार की सुबह विशेष समुदाय के तीन लोगों ने एक किसान को इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि वह अपना धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता था। घटना की जानकारी लगते ही जहां पुलिस टीम को मटकोट में तैनात कर दिया गया है। वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए घायल सीताराम मंडावी के भाई रामधर मंडावी ने बताया कि कोंडागांव में रहने वाली सुकमती ने अपने 10 से 12 एकड़ जमीन को सीताराम को देखभाल करने के लिए दिया हुआ है। उसका कहना था कि मटकोट कोटवारपारा में रहने वाला सीताराम उसके खेत की देखभाल के साथ ही हर व्यवस्था को भी देखता। वहीं गांव में विशेष समुदाय के करीब 5 से 10 परिवार वहां पर निवास भी कर रहे थे, इन समुदाय के द्वारा गांव के लोगों को अपने धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव भी दे रहे थे। जिसे गांव के लोगों ने अपने धर्म को छोड़ने से मना भी कर दिया, जिसके बाद मामला बढ़ने के बाद इस मामले को लेकर गांव में कई बार बैठक भी आयोजित की गई। 
विज्ञापन


सीताराम शनिवार की सुबह अपने दोस्त राजेश के साथ खेत पर काम कर रहा था कि अचानक सुबह सात बजे गांव के बामन, देवा और जयराम सीताराम के पास पहुंचे और विवाद करने लगे। जिसे मना करने पर सीताराम की पीठ में आरोपियों ने चाकू मार दिया। सीताराम के साथ मौजूद राजेश ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। जिसके बाद घायल को हॉस्पिटल लाया गया। जबकि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, गांव में चाकूबाजी की घटना की जानकारी लगते ही कोड़ेनार पुलिस के साथ ही जगदलपुर से पुलिस टीम को मौके पर पहुंची। जानकारी लगते ही परपा पुलिस, कोतवाली थाना प्रभारी, बोधघाट थाना प्रभारी के अलावा अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच मामले की पूछताछ में जुट गए है, वहीं, घायल कुछ भी बोल पाने में अभी सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed