फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   three children suffering from Japanese fever recovered after treatment at Jagdalpur Medical College Hospital

बीजापुर में जापानी बुखार की दस्तक: एक ही परिवार के तीन बच्चे थे पीड़ित, मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे तो चला पता

Mon, 26 Jun 2023 01:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jun 2023 01:01 PM IST
सार

डॉक्टरों ने बच्चे को तत्काल ही वेंटिलेटर पर रखा और अन्य जांच की गई तो उसमें जापानी बुखार की पुष्टि हुई। वहीं पिता के साथ आए छह साल व तीन साल के अन्य दोनों बच्चों की भी जांच की गई। उनमें भी मलेरिया के साथ जापानी बुखार मिला। 

विज्ञापन
three children suffering from Japanese fever recovered after treatment at Jagdalpur Medical College Hospital
बच्चे को गोद में लिए उसकी मां। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जापानी बुखार ने दस्तक दी है। एक ही परिवार के तीन बच्चे इससे पीड़ित मिले हैं। इन बच्चों का उपचार पहले मलेरिया को लेकर किया जा रहा था। तबीयत ठीक नहीं होने पर जब जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया तो इसका पता चला। इसमें डेढ़ साल के बच्चे की स्थिति सबसे बुरी थी। उसका वजन आठ किलो था, जबकि शरीर में खून महज दो ग्राम ही रह गया था। फिलहाल तीनों बच्चों की हालत अब ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। 

विज्ञापन


जिले के भैरमगढ़ के सबसे अंदरुनी क्षेत्र पिनकोड़ा में रहने वाले मन्नू के ढेड़ साल के बेटे राहुल का अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे आठ जून की दोपहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान बच्चे को झटके आने के साथ ही मलेरिया, खून की कमी और सांस लेने मे दिक्कत का पता चला। बच्चे की हालत देख उसे दोपहर में ही जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शाम को जब बच्चे को एंबुलेंस से लेकर पहुंचे तो उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बच्चे को तत्काल ही वेंटिलेटर पर रखा और अन्य जांच की गई तो उसमें जापानी बुखार की पुष्टि हुई। वहीं पिता के साथ आए छह साल व तीन साल के अन्य दोनों बच्चों की भी जांच की गई। उनमें भी मलेरिया के साथ जापानी बुखार मिला। डॉक्टरों ने डेढ़ साल के बच्चे को करीब 48 घंटों तक वेंटिलेटर पर रखा और दवाइयां दी। फिर 10 जून को वेंटिलेटर से हटा लिया गया। 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद तीनों बच्चों की स्थिति ठीक थी। इस पर उन्हें 25 जून को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed