फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Teachers On Strike From Today Due To Pay Discrepancy In Bijapur

Bijapur: जिले के 593 स्कूलों में नहीं खुले ताले, वेतन विसंगति को लेकर शिक्षकों ने शुरू की हड़ताल

Mon, 06 Feb 2023 07:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Feb 2023 07:50 PM IST
सार

सरकार से अपनी मांगों को लेकर शिक्षक संवर्ग में नाराजगी है। फेडरेशन का कहना है कि वह पिछले चार सालों से अपनी एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करने को सरकार से कर रहा है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। 
 

विज्ञापन
Teachers On Strike From Today Due To Pay Discrepancy In Bijapur
हड़ताली शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीजापुर के 593 स्कूलों में सोमवार को ताले नहीं खुले। जिले के शिक्षकों ने चेतावनी के बाद हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल वेतन विसंगति को लेकर है। शिक्षकों का कहना है कि वह पिछले चार सालों से इसे लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें जिले के 947 शिक्षक शामिल हैं। हड़ताल को लेकर शिक्षकों ने चार दिन पहले ही अफसरों को चेतावनी दे दी थी। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर यह हड़ताल बुलाई गई है। इसके बाद भोपालपट्नम, उसूर, भैरमगढ़ और बीजापुर ब्लॉक मुख्यालय के शिक्षक अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। शिक्षकों की हड़ताल के चलते स्कूल बंद हैं। सुबह कई छात्र अपने समय पर स्कूल पहुंचे भी, लेकिन शिक्षकों के नहीं आने पर बैरंग लौट गए। हालांकि कुछ स्कूल जरूर खुले रहे। 
विज्ञापन


सरकार से अपनी मांगों को लेकर शिक्षक संवर्ग में नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते जिले के समस्त सहायक शिक्षक, प्राथमिक प्रधान पाठक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। फेडरेशन का कहना है कि वह पिछले चार सालों से अपनी एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करने को सरकार से कर रहा है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉकवार स्कूल और शिक्षकों के आंकड़े
बीजापुर ब्लॉक में कुल 252 शिक्षक हड़ताल में शामिल हुए। वहीं 101 स्कूल बंद रहे। भोपालपटनम ब्लाक में 251 शिक्षक हड़ताल में शामिल थे, यहां के 146 स्कूल बंद रहे। उसूर ब्लाक में 174 शिक्षक हड़ताल पर रहे और 131 स्कूल बंद रहे। इसी तरह भैरमगढ़ ब्लाक में 270 शिक्षकों के हड़ताल पर होने से 215 स्कूलों में ताले लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed