फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Sudarshan Yagya performed in Jagdalpur for successful landing of Chandrayaan 3

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए जगदलपुर में सुदर्शन यज्ञ, कल होगा कुंभाभिषेकम और महाभंडारा

Tue, 22 Aug 2023 06:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Aug 2023 06:23 PM IST
सार

भक्तों की उपस्थिति में पंडितों ने वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान बालाजी से प्रार्थना की गई। तत्पश्चात् सुदर्शन मूल मंत्र का वाचन कर विशेष होम किया गया।

विज्ञापन
Sudarshan Yagya performed in Jagdalpur for successful landing of Chandrayaan 3
चंद्रयान 3 की सफलता के लिए यज्ञ करते आचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में बालाजी मंदिर में चल रहे महा पवित्रोत्सव के दूसरे दिन सुदर्शन होम पूजा अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस महायज्ञ के लिए बने 11 कुंडों में 40 दंपत्तियों ने हवन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ। मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला के मुख्य हवन कुंड में श्रीकाकुलम से पधारे अर्चकों द्वारा सुदर्शन होम किया गया। इस दौरान पूरे हवन कुंड को फल, फूल और रंगों से विशेष तौर पर सजाया गया।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से आए पुरोहितों ने भगवान बालाजी, माता पद्मावती एवं माता अंडाल की उत्सव प्रतिमाओं की आरती कर पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में अग्नि प्रज्जवलित किया। इसके बाद सभी दंपत्तयिों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी। इस दौरान पुरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा। महा पवित्रोत्सव के मुख्य अर्चक अंपोलू अन्नत श्रीनिवास ने उपस्थित भक्तों को बताया कि सुदर्शन, भगवान विष्णु के दिव्य हथियारों में से एक है। भगवान विष्णु को ब्रह्मांड के संरक्षक और पालनकर्ता के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें अपने एक हाथ में सुदर्शन चक्र पकड़े हुए देखा जाता है। यह दिव्य हथियार सुदर्शन शक्ति का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी लिहाज से सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए सुदर्शन यज्ञ किया जाता है। सुदर्शन होम का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह समृद्धि प्राप्ति और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। यह हानिकारक और जहरीली ऊर्जाओं से शुद्धिकरण में भी मदद करता है। सुदर्शन यज्ञ अनुष्ठान से शत्रुओं पर विजय मिलती है और अदृश्य कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसी तरह संध्या काल में चंद्रयान की सफलता के लिए भगवान बालाजी की विशेष प्रार्थना की गई। शहर के बालाजी मंदिर में मंदिर कमेटी और आंध्र समाज के सदस्यों द्वारा विद्वान पंडितों के सानिध्य में हवन-पूजन किया गया।

विज्ञापन

हाथ में तिरंगा लेकर भक्तगण जयघोष करते रहे और पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। इस दौरान गोविन्दा-गोविन्दा, भारत माता की जय के नारे लगते रहे। भक्तों की उपस्थिति में पंडितों ने वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान बालाजी से प्रार्थना की गई। तत्पश्चात् सुदर्शन मूल मंत्र का वाचन कर विशेष होम किया गया। जिसमें शामिल होकर भक्तों ने लघु पूर्णाहूति दी। पूजा अनुष्ठान में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया।

कल ये होंगे अनुष्ठान
कल यानी बुधवार को पवित्रोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन सुबह 6 बजे से ही पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। सुबह 10 बजे महा कुंभाभिषेक किया जाएगा। इस विधान के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तगण मंदिर के शिखर पर जाकर रजत और कांस्य कलशों में भरे दिव्य द्रव्य से अभिषेक करेंगे। महा कुंभाभिषेक के बाद दोपहर 12 बजे से महाभंडारा का आयोजन है। आंध्र समाज के अध्यक्ष एम जयंत नायडू और बालाजी टेंपल कमेटी के चेयरमैन ए वीरराजू ने बताया कि महाभंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed