फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   speeding car collided with bridge in Jagdalpur and met with an accident

जगदलपुर में चाचा-भतीजे का एक्सीडेंट: तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, एक की मौत

Mon, 18 Dec 2023 04:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर/ नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर/ नारायणपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 04:46 PM IST
सार

जगदलपुर में एक तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। कार में चाचा और भतीजा सवार थे। हादसा रायपुर से ओडिशा जाने वक्त हुआ था।

विज्ञापन
speeding car collided with bridge in Jagdalpur and met with an accident
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाइवे 30 पर रविवार-सोमवार की रात रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार बस्तर के समीप पुल से टकरा गई, हादसे के समय कार में दो ही लोग सवार थे। जिसमें कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बगल में बैठा युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची। वहीं घायल और मृतक आपस में चाचा भतीजा लगते थे। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जहां सुबह परिजन आ पहुंचे। वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के कोरापुट जिला अंतर्गत जयपुर निवासी विमल कुमार सोनी 53 वर्ष अपने भतीजे अनिल सोनी के साथ रायपुर से जयपुर घर जा रहे थे। इसी बीच रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि लगभग दो बजे नगर पंचायत बस्तर के समीप तेज रफ्तार कार क्रमांक ओडी 10 टी 4111 अनियंत्रित होकर पुल में जा टकराई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

कार चालक को सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठे भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। बस्तर पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को वहां से बाहर निकालकर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर भेजा गया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सोमवार को पीएम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed