फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Soldiers defused IED in Sukma district

Sukma: जहां नक्सलियों ने लगाया आईईडी, वहां एक आईईडी को जवानों ने किया डिफ्यूज

Wed, 11 Jun 2025 10:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Jun 2025 10:55 AM IST
सार

सुकमा जिले के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास हुए 2 दिन पहले आईडी विस्फोट में कोंटा एएसपी बलिदान हो गए थे। इस घटना के बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई तो वहां पर एक जिंदा आईईडी बरामद किया गया

विज्ञापन
Soldiers defused IED in Sukma district
एक आईईडी को जवानों ने किया डिफ्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास हुए 2 दिन पहले आईडी विस्फोट में कोंटा एएसपी बलिदान हो गए थे। इस घटना के बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई तो वहां पर एक जिंदा आईईडी बरामद किया गया, जिसे जवानों ने डिफ्यूज कर दिया है।

विज्ञापन


9 जून को आईईडी की चपेट में आने से कोंटा एएसपी आकाश राव गिरपुंजे बलिदान हो गए थे। कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर नक्सलियों की ओर से पोकलेन मशीन को फूंकने की सूचना पर कोंटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपूंजे अपने साथ एसडीओपी और थाना प्रभारी को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे। वहीं नक्सली अपने पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत घात लगाकर बैठे थे। वो जानते थे कि जवान मौके पर जरूर आयेंगे। इसी बात का अंदेशा लगाते हुए नक्सलियों ने आईडी लगाकर रखा था। जैसे ही एएसपी मौके पर पहुंचे कि वो आईईडी की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


बता दें कि घटना के बाद जब इलाके की जांच की गई तो एक जिंदा आईडी बरामद किया गया, जहां जवानों ने उसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed