फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   SIT arrested contractor from Hyderabad in journalist Mukesh Chandrakar murder case

पत्रकार हत्याकांड: हैदराबाद से आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार, पत्नी भी अरेस्ट; माओवादियों का आया ये रिएक्शन

Mon, 06 Jan 2025 09:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 09:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में एसआईटी की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने आरोपी ठेकेदार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
SIT arrested contractor from Hyderabad in journalist Mukesh Chandrakar murder case
मृतक मुकेश और आरोपी सुरेश चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को बीती रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे अपने साथ बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है।

विज्ञापन




पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल तीन आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को भी एसआईटी की टीम ने पकड़ लिया है। पुलिस ने सुरेश चंद्राकर के कुछ बैंक अकाउंट को सीज किया है। वहीं प्रशासन ने सुरेश चंद्राकर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कंस्ट्रेक्शन डंपिंग यार्ड बना रखा था। उसे भी बीते दिनों प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटा दिया।
विज्ञापन


पत्रकार हत्याकांड पर माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट
जानकारी के लिए बता दें कि माओवादियों के प्रवक्ता समता ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को ले कर एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें माओवादियों ने पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा की है और खेद भी व्यक्त किया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुकेश के द्वारा घटिया सड़क निर्माण को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद ठेकेदार का भाई रितेश चंद्राकर एक जनवरी की रात को मुकेश को बीजापुर की चट्टानपारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचा था। जहां रात को भोजन करने के दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे काम में सहयोग की बजाय बाधा डालने  की बात कही। इसी दौरान बहस हो गई। 



इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने बाड़े में मौजूद सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट और पीठ पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी थी। शव को ठीकाने लगाने के लिए पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया। उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया था। 

आरोपी सुरेश की पत्नी कांकेर से गिरफ्तार
घटना के बाद रितेश ने हत्या की बात बताते हुए अपनी कार को ले जाकर रायपुर एयरपोर्ट के पास खड़ा किया और दिल्ली भाग गया, जबकि सुरेन्द्र अपनी कार से हैदराबाद भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में रितेश को दिल्ली और अन्य आरोपियों को बीजापुर से गिरफ्तार किया गया था। जबकि मुकेश की हत्या के बाद बनाई गई एसआईटी टीम ने सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर उसे बीजापुर लाया जा रहा है,जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है।

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी और ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे को धरसाई करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा था। ठेकेदार के फार्म हाउस पर बुलडोजर चला गया है। दूसरी ओर रायपुर एयरपोर्ट से आरोपी रितेश चंद्राकर की गाड़ी जब्त की गई है। 

ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सभी बैंक खाते और एटीएम ट्रांजैक्शन को सीज किया गया है। किसी भी तरह का डिजिटल ट्रांजेक्शन न कर पाए इस पर भी नजर रखी गई है। बीजापुर स्थित वन विभाग की जमीन पर ठेकेदार द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली करवाने वन विभाग की टीम रवाना हुई। वहीं आरोपी के सभी अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला।

SIT arrested contractor from Hyderabad in journalist Mukesh Chandrakar murder case
दीपक बैज व अन्य - फोटो : अमर उजाला

पीसीसी चीफ दीपक बैज पहुंचे मुकेश के घर 
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान  पीसीसी चीफ बैज ने पत्रकार मुकेश के भाई युकेश से घटना के संबंध में विस्तार से चर्चा की 


जानें पूरा मामला 
सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने बड़ा खुलासा किया है। आईजी ने बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके और उसके भाई रितेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है। 

सेप्टिक टैंक में मिली लाश
दरअसल एक जनवरी की शाम सात बजे से मुकेश लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार और उनके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई।

'हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर'
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले पर कहा कि मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को हिरासत में लिया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहनता से जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीडी ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर है वह कांग्रेस प्रदेश का पदाधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed