{"_id":"63ff2faa05f8cf53bd055756","slug":"sen-family-handed-over-fifty-thousand-check-to-collector-to-make-bastar-tb-free-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: बस्तर को टीबी मुक्त बनाने को दिया 50 हजार का चेक, सेन परिवार के कार्य को कलेक्टर ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: बस्तर को टीबी मुक्त बनाने को दिया 50 हजार का चेक, सेन परिवार के कार्य को कलेक्टर ने सराहा
Wed, 01 Mar 2023 04:28 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:28 PM IST
सार
बस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लिए सेन परिवार ने दिया 50 हजार रुपए का दान दिया है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नाम बस्तर कलेक्टर को चेक सौंपा है। सेन परिवार की पहल को कलेक्ट्रेट ने सराहा है।
विज्ञापन
कलेक्टर को 50 हजार का चेक सौंपता परिवार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जगदलपुर के बस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर चंदन कुमार के आह्वान पर सेन परिवार ने 50 हजार रुपये का दान दिया। बुधवार को कलेक्टर के कक्ष में पहुंचकर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नाम चेक से दान की राशि दी गई। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन भी रहे।
विज्ञापन
कलेक्टर चंदन कुमार ने पिछले दिनों एक वीडियो के माध्यम से बस्तर को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान जिला वासियों से किया था। उनके आह्वान पर सेन परिवार के सांत्वना सेन ने बीस हजार, ममता सेन, जयश्री सेन और माधुरी सेन ने दस -दस हजार रुपये की राशि का चेक कलेक्टर और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष को सौंपी।
विज्ञापन
निक्षय मित्रों द्वारा दान की गई इस राशि का उपयोग टीबी मरीजों को जैसे पूरक पोषण आहार आटा, अंडा, दाल, तेल, दूध पाउडर आदि दिया जाएगा। सेन परिवार 1933 से जगदलपुर में आकर बसा है। परिवार के सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया है और दो बहनें प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुई हैं। कलेक्टर चंदन कुमार ने सेन परिवार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन