फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Secret soldier escapes in collision between car and Bolero two friends die a painful death in Jagdalpur

जगदलपुर: कार और बोलेरो की भिड़ंत में बच निकला गोपनीय सैनिक, दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत

Fri, 12 Sep 2025 03:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Sep 2025 03:20 PM IST
सार

जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास हुए सड़क हादसे में 2 युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन जिन युवकों की मौत हुई उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Secret soldier escapes in collision between car and Bolero two friends die a painful death in Jagdalpur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास हुए सड़क हादसे में 2 युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन जिन युवकों की मौत हुई उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो  रहा था, मरने वाले में एक कार मालिक भी शामिल था, जिसकी सूचना मिलने के बाद परिजन कोड़ेंनार आ पहुँचे।

विज्ञापन


बता दे कि वेन्यू कार मालिक मानिकदाई 32 वर्ष निवासी गीदम हारमपारा अपने साथ सुनील मानिकपुरी उर्फ संतोष 23 साल निवासी गीदम हारमपारा व अनिकेत कश्यप 25 वर्ष निवासी गीदम जो दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में गोपनीय सैनिक के पद पर पदस्थ था, सभी देर रात को खाना खाने के लिए गीदम से तिरथुम ढाबा खाना खाने के लिए जा रहे थे, वही बड़े बोदेनार निवासी बुधराम पोड़ियामी 22 वर्ष जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रहा था, किलेपाल के पास दोनों वाहन चालकों की रफ्तार तेज होने के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना में वेन्यू कार मालिक मानिकदाई 32 वर्ष व सुनील मानिकपुरी उर्फ संतोष 23 साल दोनों की जलने से मौत हो गई, जबकि अनिकेत कश्यप 25 वर्ष किसी तरह से अपने आप को बचाते हुए गाड़ी से बाहर आ गया,वही बोलेरो चालक भी बच निकला, दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, वही घायलों का इलाज मेकाज में जारी है, वही घटना के बाद से मृतकों के परिजन मेकाज आ पहुँचे, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed