{"_id":"68be71c6a6fbbd376a08a271","slug":"second-major-incident-in-kondagaon-district-within-12-hours-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं: कोंडागांव जिले में 12 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी घटना, ट्रक-टिप्पर की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं: कोंडागांव जिले में 12 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी घटना, ट्रक-टिप्पर की टक्कर
Mon, 08 Sep 2025 11:34 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:34 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। आए दिन किसी न किसी जिले में सड़क हादसा हो जाता है। कोंडागांव जिले में 12 घंटे के अंदर ही दूसरा बड़ा हादसा सामने आया है। जहां ट्रक और टिप्पर की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हाइवे 30 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात ही एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसके 12 घंटे के भीतर ही दूसरी बड़ी घटना दहिकोंगा के पास हुई। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक और टिप्पर में भिड़त हो गई।
विज्ञापन
इस घटना में चालक घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि कोण्डागांव जिले के दहीकोंगा नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार की सुबह 6:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही हाईवा को टक्कर मार दी। जिससे हाईवा मौके पर ही पलट गई।
विज्ञापन
घटना के दौरान पीछे चल रही 108 एंबुलेंस भी ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस घटना में एंबुलेंस का स्टाफ सुरक्षित रहा, उन्हें किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई। इस घटना में ट्रेलर का चालक हादसे में बुरी तरह फंस गया था। जिसे लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन