Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Preventing female candidate wearing sari from entering Vyapam recruitment exam is reprehensible

'साड़ी भारत की सांस्कृतिक पहचान': आप महिला नेता ने महिला परीक्षार्थी को रोकने पर की कड़ी निंदा, जानें क्या कहा

Thu, 31 Jul 2025 04:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 04:19 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव तरुणा साबे ने साड़ी पहनकर आई महिला परीक्षार्थी को एंट्री देने पर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि साड़ी भारत की सांस्कृतिक पहचान और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है।

विज्ञापन
Preventing female candidate wearing sari from entering Vyapam recruitment exam is reprehensible
आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव तरुणा साबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में व्यापम भर्ती परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षार्थी को केवल इसलिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, क्योंकि उसने भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी पहन रखी थी, यह घटना न केवल महिला गरिमा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है, बल्कि यह प्रशासनिक अमानवीयता और असंवेदनशीलता का भी उदाहरण है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव तरुणा साबे ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि साड़ी भारत की सांस्कृतिक पहचान और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। किसी महिला को सिर्फ उसके पहनावे के आधार पर परीक्षा देने से रोकना न केवल संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन है, बल्कि यह एक महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है,
विज्ञापन


ये है मांग
1. संबंधित परीक्षा केंद्र प्रभारी व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तुरंत जांच व कार्रवाई की जाए।
2. पीड़ित महिला परीक्षार्थी को न्याय दिलाते हुए उसे दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाए।
3. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सभी केंद्रों को स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए जाएं। जिनमें पारंपरिक परिधान पहनने पर कोई रोक न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed