{"_id":"68350e3b232cc374ee0ec3a4","slug":"police-performed-the-last-rites-of-eight-naxalites-including-basavaraju-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur : पुलिस ने बसवराजू सहित आठ नक्सलियों का किया अंतिम संस्कार, 21 मई की मुठभेड़ में हुए थे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur : पुलिस ने बसवराजू सहित आठ नक्सलियों का किया अंतिम संस्कार, 21 मई की मुठभेड़ में हुए थे ढेर
Tue, 27 May 2025 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 06:28 AM IST
सार
आठ नक्सलियों का पुलिस ने रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। 21 मई की मुठभेड़ में 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवराजू भी मारा गया था।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
जगदलपुर, नारायणपुर जिले के सीमा पर 21 मई को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 28 नक्सलियों को मार गिराया था। उनके शव के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था। ऐसे में सभी नक्सलियों के शव को मुख्यालय लाने के बाद उनकी शिनाख्ती की गई। इसके बाद आठ नक्सलियों का पुलिस ने रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया।
बता दे कि 18 मई को 4 जिले की पुलिस जिसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा के 1 हजार से अधिक डीआरजी जवान नक्सलियों के टॉप लीडर के आने की सूचना पर निकले थे, जहाँ 21 मई को वापसी के दौरान नक्सलियों ने पहाड़ के ऊपर से गोलीबारी करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
जवाब में जवानों ने भी अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ के खत्म होने के बाद इलाके की जब सर्चिंग की गई तो 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवराजू सहित 27 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद किया गया।
विज्ञापन