फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police demolished Naxalite camp joint action of DRG Bastar Fighter CAF soldiers in Jagdalpur

Jagdalpur: पुलिस ने ध्वस्त किए नक्सलियों के कैम्प, डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीएएफ के जवानों की संयुक्त कार्रवाई

Sat, 06 Apr 2024 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 04:40 PM IST
सार

नारायणपुर जिले के मसपुर तमोरा के जंगल में पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की अस्थाई कैप को ध्वस्त करने के साथ ही नक्सली सामग्री बरामद किया है। घटना के बाद पुलिस ने सभी सामान को जब्त करते हुए अपने साथ ले आई है।  

विज्ञापन
Police demolished Naxalite camp joint action of DRG Bastar Fighter CAF soldiers in Jagdalpur
पुलिस ने ध्वस्त किया नक्सली कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर जिले के मसपुर तमोरा के जंगल में पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की अस्थाई कैप को ध्वस्त करने के साथ ही नक्सली सामग्री बरामद किया है। घटना के बाद पुलिस ने सभी सामान को जब्त करते हुए अपने साथ ले आई है।  

विज्ञापन

 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि किसकोड़ो एरिया कमेटी के विरुद्ध पुलिस ने अभियान शुरू करते हुए डीआरजी, बस्तर फाइटर के साथ ही सीएएफ 5वीं वाहिनी कैम्प अर्रा की संयुक्त टीम को तैयार करते हुए 4 अप्रैल को थाना एड़का से एक टीम को रवाना किया। 

विज्ञापन

 

जिसके बाद टीम 5 अप्रैल को जैसे ही थाना एड़का मसपुर तमोरा के जंगल मे सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के द्वारा अपने संतरी को लगाया गया था, संतरी के द्वारा पुलिस जवानों को आता देख उसने अपने साथियों को सूचना दे दिया। जिस पर नक्सली मौके से भाग खड़े हो गए। पुलिस के द्वारा इलाके में सर्चिंग के द्वारा नक्सलियों के अस्थाई कैम्प को ध्वस्त करते हुए मौके से नक्सली के द्वारा रखे गए विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण, नक्सली बैनर, वर्दी, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोग की  सामग्री को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed