फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police cracks down on online arms buyers in Jagdalpur

Jagdalpur: ऑनलाइन हथियार खरीदारों पर पुलिस की नकेल, बड़ी मात्रा में चाकू और धारदार हथियार बरामद

Wed, 15 Nov 2023 08:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 Nov 2023 08:34 PM IST
सार

सूची के आधार पर पुलिस की टीम घर-घर पहुंची और हथियारों को जब्त करना शुरू कर दिया। पुलिस के पास 42 चाकू इकट्ठा हो गये जितने लोगों ने ऑनलाइन चाकू ऑर्डर किया था उनसे पुलिस ने चाकू जब्त कर लिया।  

विज्ञापन
Police cracks down on online arms buyers in Jagdalpur
ऑनलाइन हथियार खरीदारों पर पुलिस की नकेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में शॉपिंग वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन हथियार मंगाने वालों के खिलाफ बस्तर पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में चाकू कटर व अन्य धारदार हथियारों की जब्ती की है। बताया जा रहा है कि अधिकतर हथियार युवाओं ने मंगवाए थे। फिलहाल पुलिस ने समझाइश देकर चाकू जब्त कर युवाओं को छोड़ दिया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के माध्यम से लोगों के द्वारा धारदार चाकू व अन्य हथियार मंगाये जाने की जानकारी प्राप्त हो रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स कंपनियों से जिले में धारदार हथियार मंगाने वालों की जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद पुलिस ने उन युवाओं की लिस्ट बनाई जिन्होंने इस तरह का समान ऑलाइन ऑर्डर किया था। 

विज्ञापन

 

सूची के आधार पर पुलिस की टीम घर-घर पहुंची और हथियारों को जब्त करना शुरू कर दिया। पुलिस के पास 42 चाकू इकट्ठा हो गये जितने लोगों ने ऑनलाइन चाकू ऑर्डर किया था उनसे पुलिस ने चाकू जब्त कर लिया और उनके परिजनों की उपस्थिति में भविष्य में इस कृत्य की पुनरावृत्ति न करने हेतु चेतावनी व समझाईश दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed