फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police arrested two people fake currency was being consumed in fair

नकली नोट का खेल: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, स्थानीय मेले में फेक करंसी की हो रही थी खपत

Wed, 22 Feb 2023 09:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर/ नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर/ नारायणपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 09:31 PM IST
सार

पुलिस ने मेला मंडई में नकली नोट खपाने वाले दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 24 हजार रूपये से अधिक के नकली नोट भी बरामद किये है।

विज्ञापन
Police arrested two people fake currency was being consumed in fair
नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर/ नारायणपुर पुलिस ने मेला मंडई में नकली नोट खपाने वाले दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 24 हजार रूपये से अधिक के नकली नोट भी बरामद किये है। मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि नारायणपुर जिले में स्थानीय मेला में नकली नोट की खपत करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। 

विज्ञापन


एक दिन पूर्व मावली माता मेला के मिनी डिज्नी लैंड मीना बाजार के टिकट काउण्टर में एक व्यक्ति के द्वारा 500 रूपये के नकली नोट देकर टिकट खरीदने की घटना घटित हुई थी। घटना पर मीना बाजार के मैनेजर विक्रम यादव की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में संबंधित आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं एसडीओपी नारायणपुर लौकेश बंसल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नारायणपुर तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु बखरूपारा की ओर रवाना किया गया था। 

विज्ञापन


उक्त टीम के द्वारा प्रार्थी के बताये हुलिया एवं पहनावा के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम पारेश्वर बघेल निवासी छोटेडोंगर का होना बताया। पूछताछ करने पर अपने पास नकली नोट होना बताया। आरोपी के कब्जे से 100, 200 एवं 500 रूपये के जैसे दिखने वाले कुल 2400 रूपये के नकली नोट बरामद किये गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के अन्य आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम विशाल मण्डावी निवासी बैजनपुरी का होना बताया। इसके पास से 21,600 रूपये नकली नोट बरामद किये गये।  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed