फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   One way system ended parking lot inspected appeal to maintain traffic order in Jagdalpur

Jagdalpur: वन वे व्यवस्था समाप्त, पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Fri, 17 May 2024 02:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 May 2024 02:44 PM IST
सार

जगदलपुर शहर में विगत कई दिनों से चल रही वन वे व्यवस्था को आखिरकार समाप्त कर दिया गया है। वन वे को किस प्रकार से सुचारू रूप से चलाया जा सकता है, पार्किंग व्यवस्था किस जगह संचालित किया जा सकता है।

विज्ञापन
One way system ended parking lot inspected appeal to maintain traffic order in Jagdalpur
कलेक्टर ने वन वे व्यवस्था को किया समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर में विगत कई दिनों से चल रही वन वे व्यवस्था को आखिरकार समाप्त कर दिया गया है। वन वे को किस प्रकार से सुचारू रूप से चलाया जा सकता है, पार्किंग व्यवस्था किस जगह संचालित किया जा सकता है, इन सभी बातों को जानने के लिए बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के के साथ ही बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी मौजूद थे ।

विज्ञापन

 

बता दे कि शहर के बिजी मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था, नागरिकों और व्यापारियों की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा वन-वे व्यवस्था को समाप्त किया गया। इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा ने सड़क पर जाकर निरीक्षण किया।  

विज्ञापन

 

इसके अलावा व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत भी की, इस दौरान कलेक्टर विजय ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दो मार्गों को वन-वे किया गया था  जिसका जनता ने बहुत सहयोग किया। व्यवस्था बनाने के लिए जो कमी पेशी रही उनका चिन्हांकन किया गया है, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जनता के साथ व्यापारी भी सहयोग करें, उन्होंने कहा कि चांदनी चौक में सभी मार्गों के लगाए गए ट्रैफिक सिंगनल की टाइमिंग को व्यवस्थित की जाएगी और व्यवस्था बनाने के लिए चांदनी चौक में लगे बेरीकेट्स को अभी यथावत रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि इन मार्गों में  व्यवस्तम समय में अधिक भीड़ रहती है, सुगम यातायात के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है, साथ ही इन मार्गों में दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग करने वालों पर कार्यवाही भी किया जाएगा, दोनों अधिकारियों ने मार्ग को पैदल चलकर मौका मुआयना किया और कन्हैया बीकानेर मिठाई दुकान के समीप स्थित नगर निगम के स्थल में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया, पार्किंग स्थल में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग जगह मार्क करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही चाँदनी चौक स्थित शराब दूकान को हटाने हेतु विकल्प के रूप में पुराने बस स्टैंड स्थित कमर्शियल कॉप्लेक्स के दुकानों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed