फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   On birth anniversary of Atal ji BJP state president cleaned Mekaj in Jagdalpur

Jagdalpur: अटल जी की जयंती पर BJP प्रदेशाध्यक्ष ने मेकाज में की साफ सफाई, सुरक्षाकर्मियों से मिल जाना हाल

Mon, 25 Dec 2023 01:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने वहां उपस्थित सफाई कर्मियों का हाथ जोड़कर अभिवादन करने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका हाल जाना। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
On birth anniversary of Atal ji BJP state president cleaned Mekaj in Jagdalpur
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की साफ सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सोमवार की सुबह प्रदेशाध्यक्ष, विधायक किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, मेकाज डीन डॉक्टर यू एस पैकरा, मेकाज अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू व अन्य आलाधिकारियों के साथ अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर, स्वच्छता दिवस का परिचय देने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए, इस दिन को किसानों को समर्पित करते हुए उन्हें दो साल का बकाया बोनस देने की बात कही। 

विज्ञापन

 

बता दे कि सुशासन दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, रामाश्रय सिंह के अलावा अन्य बीजेपी नेता मेकाज पहुंचे, जहां सबसे पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता में अपना योगदान दिया।  प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने सफाई कर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है, इस दिन को अलग-अलग तरीके से लोग मना रहे है, कहीं रक्तदान करके तो कहीं साफ-सफाई करके। 

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों का जाना हाल

मेकाज पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष किरण देव का मेकाज डीन डॉक्टर यूं एस पैकरा, अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू, के अलावा अन्य कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया, वहीं प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने वहां उपस्थित सफाई कर्मियों का हाथ जोड़कर अभिवादन करने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका हाल जाना। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed