फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Naxalites killed a surrendered Naxalite had surrendered on January 30 in Jagdalpur

Jagdalpur: नक्सलियों ने की आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या, 30 जनवरी को किया था सरेंडर, इलाके में दहशत का माहौल

Fri, 05 Apr 2024 03:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 03:30 PM IST
सार

जिस आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या की गई है वह पहले नक्सलियों की टीम में डॉक्टरों का कमांडर था, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Naxalites killed a surrendered Naxalite had surrendered on January 30 in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बीते दिनों बीजापुर जिले में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जहाँ 13 नक्सलियों को पुलिस जवानों ने मार गिराया था, वहीं इस घटना से बोखलाए नक्सलियों के द्वारा नारायणपुर जिले में आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से नारायणपुर जिले में दहशत का माहौल देखा जा रहा है, बताया जा रहा है कि जिस आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या की गई है वह पहले नक्सलियो के टीम में डॉक्टरों का कमांडर था, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि करीब 3 माह पहले नक्सलियों के टीम में डॉक्टरों का कमांडर अजित ने तीन माह पहले छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में नक्सलियो की विचारधारा को देखते हुए उसने सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ तुरुषमेटा में अपने परिवार के साथ रह रहा था, ऐसा बताया जा रहा है कि अजित अपने घर से शिकार करने के लिए निकला हुआ था, जिसके बाद वह नक्सलियों के हाथ लग गया और उन्होंने उसकी हत्या कर शव को जंगल मे फेंक दिया। 

विज्ञापन

 

नक्सलियों के द्वारा अजित की हत्या की खबर पुलिस विभाग को दिया गया, जहाँ घटना की जानकारी लगते ही टीम मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया, वही नक्सलियो ने हत्या करने के बाद शव के पास नक्सली पर्चा भी फेंक विरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार अप्रैल की रात को थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुरुषमेटा में पूर्व आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या हुई है, मृतक का नाम अजीत है, अजीत पूर्वी बस्तर डिवीजन में डॉक्टरों की टीम में था, अजीत के द्वारा 30 जनवरी 2024 को सरेंडर किया गया था, आत्मसमर्पण के पश्चात अजीत परिवार के साथ अपने निवास गांव में सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed