{"_id":"6890ed51c43e30f4930c98e5","slug":"minor-working-as-dj-died-after-being-electrocuted-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: करंट की चपेट में आने से डीजे में काम करने वाले नाबालिक की मौत, रिपोर्ट कराने थाने पहुंचे परिजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: करंट की चपेट में आने से डीजे में काम करने वाले नाबालिक की मौत, रिपोर्ट कराने थाने पहुंचे परिजन
Mon, 04 Aug 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोपाबेड़ा में उस समय बवाल मच गया, जब एक डीजे में काम करने वाले एक नाबालिक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि सावन सोमवार के चलते शोभायात्रा निकाली जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कोंडागांव जिले के मरार पारा निवासी तोमेश देवांगन 17 वर्ष गांव में आज सावन सोमवार के आखरी दिन निकलने वाली शोभायात्रा में डीजे लगाए हुए था, जहां बिजली तार उठाने के दौरान अचानक से करंट लगने से गिर गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां से इलाज के दौरान नाबालिक की मौत हो गई, परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन