फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Minor girl hanged herself due to family dispute IN Sukma

Sukma: पारिवारिक कलह के चलते नाबालिग युवती ने लगाई फांसी, परिजनों ने फंदा काटकर बचाई जान

Sun, 19 Nov 2023 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग की जान बचाने में सफल रहे। 

विज्ञापन
Minor girl hanged herself due to family dispute IN Sukma
मेकाज अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में रहने वाली एक नाबालिग ने पारिवारिक कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की, जहां परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल सुकमा ले गए, चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग की जान बचाने में सफल रहे। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए मेकाज अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू ने बताया कि 15 नवंबर की शाम पांच बजे के आसपास सुकमा क्षेत्र की 12 वर्षीय बच्ची अपने घर मे फांसी लगा ली थी, परिजनों ने उसे फंदे में लटका देख रस्सी को काटकर बच्ची को फंदे से उतारकर उसे सुकमा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बच्ची की खराब हालत को देखते हुए बच्ची को सुकमा से डिमरापाल अस्पताल भेजा गया, देर रात शिशु रोग विभाग मे बच्ची को भर्ती कराया गया, बच्ची की हालत बहुत ही गंभीर थी, हाईपाक्सिक एन्केलोपैथी  की वजह से बच्ची बेहोश थी। इन्टेसिव ईलाज बच्ची को दिया गया सारे चिकित्सक व स्टाफ  के लगातार इलाज के साथ ही बच्ची ठीक हुई, ठीक होने पर  बच्ची को सकारात्मक समझाईश भी दिया गया जिससे बच्ची भविष्य मे पुन ऐसे कदम ना उठा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed