फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   mayor asked for 10-25 crores from CM

Chhattisgarh: महापौर ने सीएम से मांगे सवा दस करोड़, महादेव घाट को खूबसूरत बनाने की है योजना

Thu, 17 Apr 2025 09:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 09:49 PM IST
सार

जगदलपुर में महापौर ने सीएम विष्णु देव साय से सवा दस करोड़ रुपये मांगे हैं। साथ ही महादेव घाट को खूबसूरत बनाने की योजना भी है। इसके अलावा गंगामुंडा तालाब को निखारने और दलपत सागर में एडवेंचर स्पोर्ट्स भी सूची में है।

विज्ञापन
mayor asked for 10-25 crores from CM
महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगे सवा दस करोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महापौर संजय पाण्डे ने चुनाव के समय जनता के सामने रखे गए अपने विजन पर काम करना शुरू कर दिया है। महापौर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जगदलपुर प्रवास के दौरान नगर पालिक निगम जगदलपुर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 25 लाख रुपये की स्वीकृति की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


महापौर संजय पाण्डे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपे गए। मांग पत्र में नगर के गंगामुंडा तालाब का सौन्दर्यीकरण के लिए 4 करोड़ 25 लाख रुपए, महादेव घाट के संपूर्ण सौंदर्यीकरण एवं घाट निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए, दलपत सागर में वाटर एक्टिविटी वाटर एडवेंचर की सुविधा के लिए 2 करोड़ रुपए और लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 में खेल मैदान विकास के लिए ढाई करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि आवंटन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त विभाग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिलाअध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महापौर संजय पाण्डे, सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा सहित पार्षद उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed