फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   maternal aunt and nephew committed suicide with in illegal relations in jagdalpur

अवैध संबंधों का अधूरा इश्क: दो बच्चों की मां से हुआ भांजे को प्यार, दोनों ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर दी जान

Sat, 04 Feb 2023 04:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Feb 2023 04:16 PM IST
सार

काफी आवाज देने के बाद भी जब विष्णु ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने अपने पति को दोपहर में इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ा भाई घर पहुंचा और पीछे की खिड़की खोलकर देखा तो अंदर विष्णु और उसकी मामी फंदे से लटके हुए थे। 

विज्ञापन
maternal aunt and nephew committed suicide with in illegal relations in jagdalpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मामी और भांजे ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव एक ही फंदे से कमरे में लटके हुए मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। इसके चलते दोनों ने अपनी जान दे दी। खास बात यह है कि महिला दो बच्चों की मां थी। विरोध के चलते वह अपने परिवार को छोड़कर मायके में रह रही थी। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

पति को छोड़कर मायके चली गई थी मामी
जानकारी के मुताबिक, गंगा नगर वार्ड निवासी विष्णु साहू (32) वेल्डिंग का काम करता था। मामा के घर रहने के दौरान उसे अपनी ही 33 साल की मामी से उसे प्यार हो गया। मामी भी उसे पसंद करने लगी। इसका पता करीब तीन साल पहले मामा को लगा तो परिजनों ने दोनों को काफी समझाया। इस पर मामी कुछ दिनों बाद अपने दोनों बच्चों को लेकर पति को छोड़कर मायके पथरागुडा चली गई थी। विष्णु के घर के ऊपर ही उसका बड़ा भाई रहता है। जबकि पड़ोस में मामा का घर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

maternal aunt and nephew committed suicide with in illegal relations in jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
भाई ने खिड़की से देखा तो दोनों फंदे से लटके हुए थे
विष्णु की शादी नहीं हुई थी तो वह अक्सर अपने बड़े भाई के घर खाना खाने के लिए चला जाता था। बताया जा रहा है कि सुबह विष्णु के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी भाभी बुलाने के लिए गई। काफी आवाज देने के बाद भी जब विष्णु ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने अपने पति को दोपहर में इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ा भाई घर पहुंचा और पीछे की खिड़की खोलकर देखा तो अंदर विष्णु और उसकी मामी फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन

maternal aunt and nephew committed suicide with in illegal relations in jagdalpur
बोधघाट थाना, जगदलपुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
परिजनों का कहना है कि, वे कहते थे कि अगर दोनों की शादी नहीं हुई तो खुदकुशी कर लेंगे, पर किसी ने नहीं माना। यह भी नहीं पता कि मामी कब घर आई और दोनों ने ऐसा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि विष्णु और उसकी मामी की उम्र लगभग एक ही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed