फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   many naxalite injured in encounter in chhattisgarh kanker

Chhattisgarh Encounter: BSF-DRG जवानों पर एलएमजी-हेंडग्रेनेड से हमला, 80 से ज्यादा नक्सली थे मौजूद

Sun, 12 Feb 2023 04:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 04:57 PM IST
सार

Encounter in Chhattisgarh News: इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है। कई अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल सर्चिग पार्टी अभी लौटी नहीं है। उनके आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन
many naxalite injured in encounter in chhattisgarh kanker
सांकेतिक फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के घायल होने की खबर है। बीएसएफ और डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि एलएमजी और हेंडग्रेनेड से भी हमला किया गया है। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसके बाद नक्सली वहां से भाग निकले। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सल मुठभेड़: सर्चिंग के लिए निकले जवानों पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में भागे, कई घायल

विज्ञापन

एक घंटे चली मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, छोटे बेठिया थाने से जवान सुबह गश्त पर निकले थे। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे आल्दंड के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नक्सली वहां से भाग गए, लेकिन तीन घंटे बाद फिर करीब 10 बजे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने एके-47, ऑटोमैटिक राइफल, हैंडग्रेनेड, एलएमजी से हमला किया। करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चलती रही। बताया जा रहा है कि वहां 80 से ज्यादा नक्सली जमा थे। 

बड़े नक्सली लीडरों के भी होने की संभावना
नक्सलियों के भागने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है। कई अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल सर्चिग पार्टी अभी लौटी नहीं है। उनके आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। अफसरों के मुताबिक, वहां परसापुर एरिया कमेटी के साथ ही नक्सलियों की माड़ डिवीजन के भी सदस्य मौजूद थे। इनके साथ ही बड़े नक्सली लीडर शेखर, विजय रेड्डी, जयमति की होने की संभावना है। घायल नक्सलियों को उनके साथी लेकर भागे हैं। कई को खाट पर ले गए। 

विज्ञापन

कांकेर में लगातार जारी है नक्सलियों से मुठभेड़
कांकेर में नक्सलियों की आमद एक बार फिर तेज हुई है। इससे करीब दो सप्ताह पहले 28 जनवरी को भी आमाबेड़ा क्षेत्र के उसेली के जंगल मे मुठभेड़ हुई थी। करीब 40 मिनट चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले थे। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने का भी दावा किया गया। सर्चिंग के दौरान जवानों ने वहां से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की थी।

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: जवानों ने ध्वस्त किया नक्सली स्मारक, मुठभेड़ में मारे गए दर्शन पद्दा की याद में बनाया था

10 दिन पहले ध्वस्त किया था नक्सली स्मारक
जवानों ने दो फरवरी को कांकेर में ही आमाटोला खैरीपदर के जंगल में नक्सली इमारत ध्वस्त किया था। यह इमारत नक्सलियों ने मुठभेड़ में मारे गए डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा की याद में बनाया था। जवानों ने मौके से नक्सली बैनर भी जब्त किया। यह कार्रवाई बीएसएफ 132 बटालियन और पुलिस फोर्स के जवानों ने की थी। अंतागढ़ के जंगलों में  31 अक्तूबर को डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा सहित दो नक्सलियों को मार गिराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed