{"_id":"68b93b7b765e5ce02f01db69","slug":"major-accident-averted-in-jagdalpur-high-speed-truck-crashed-into-a-pond-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में टला बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक तालाब में जा घुसा, देखने पहुंची लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में टला बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक तालाब में जा घुसा, देखने पहुंची लोगों की भीड़
Thu, 04 Sep 2025 12:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:49 PM IST
सार
जगदलपुर के एनएच 30 पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर तालाब में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बचेली से रायपुर जाने के दौरान कोंडागांव के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक हादसे का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसा। इस घटना में चालक को चोट आई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर आ पहुंची, वहीं बताया जा रहा है कि ट्रक बचेली से लौह अयस्क लेकर रायपुर के लिए निकला था। लेकिन कोंडागांव में हादसा हो गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे के लगभग लोह अयस्क से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक कोंडागांव के तालाब के पास बने डिवाइडर को तोड़कर तालाब में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन
वहीं आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बचेली निवासी चालक नीलेश कुमार चला रहे थे। ट्रक बचेली से रायपुर की ओर लोह अयस्क लेकर जा रहे थे, बंधा तालाब के पास चालक ने अचानक सामने से किसी को आता देखा। ट्रक के जैसे ही ब्रेक लगाए, चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए तालाब में जा घुसा, इस घटना की सबसे बड़ी बात यह रही कि ट्रक तालाब किनारे लगे बिजली के खंभे से नहीं टकराया और दूसरी दिशा से आ रहे वाहनों से भी टक्कर होने से बच गई। जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को वन-वे कर दिया।