{"_id":"63e229a4ad791c50ad12d5b3","slug":"liquor-smuggler-arrested-for-trying-to-crush-police-sub-inspector-in-jagdalpur-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: चेकिंग के दौरान शराब तस्कर ने कार से थानेदार को किया कुचलने का प्रयास; दो साल बाद हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: चेकिंग के दौरान शराब तस्कर ने कार से थानेदार को किया कुचलने का प्रयास; दो साल बाद हुआ गिरफ्तार
Tue, 07 Feb 2023 04:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Feb 2023 04:06 PM IST
सार
सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर है। उसके खिलाफ नगरनार थाने में आधा दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक कार को भी जब्त की गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शराब तस्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एसआई को कुचलने का प्रयास करने वाले एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने चेकिंग के दौरान एसआई पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और भाग निकला था। इसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी। करीब दो साल बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने बताया कि, 29 जुलाई 2020 को सूचना मिली थी कि चांदली निवासी संजय गुप्ता अपनी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी करने जगदलपुर की ओर जा रहा है। इस पर तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश मरई, एसआई रामविलास नेगी, एएसआई जेआर बघेल और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एनएमडीसी चौक पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार में आई। एसआई रामविलास नेगी ने रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने कार उन पर ही चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें एसआई नेगी बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए बोधघाट टीआई दिलबाग सिंह ने एक टीम बनाई गई थी। इसी बीच आरोपी संजय गुप्ता के धनपुंजी आने की सूचना मिली। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन