{"_id":"63f0ac93a7f83829dd0ce85b","slug":"leopard-dead-body-found-on-roadside-in-chhattisgarh-kanker-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांकेर में सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांकेर में सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
Sat, 18 Feb 2023 04:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:16 PM IST
सार
वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद विभाग के रेस्ट हाउस में तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया। तेंदुए की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया तेंदुए के शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं, उससे किसी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका है।
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में शनिवार को सड़क किनारे एक तेंदुए का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मौके पर ही पंचनामा कार्रवाई की गई। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कांकेर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर देवरी गांव में शनिवार सुबह तेंदुए का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इसके बाद सरपंच को सूचना दी और वहां से जानकारी वन विभाग के पास पहुंची। वन विभाग के अधिकारी ने बताया तेंदुए के शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं, उससे किसी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका है। टक्कर के बाद तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया होगा।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद विभाग के रेस्ट हाउस में तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया। तेंदुए की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर मौसम में बदलाव के बाद रहवासी क्षेत्र में जंगल जानवर पहुंचने लगे हैं। शहर के शिवनगर की पहाड़ी पर भी स्थानीय लोगों ने तेंदुआ देखा है।
विज्ञापन