फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur Medical College Doctors Protest Against Beating Of Intern in Rajnandgaon Medical College

Chhattisgarh: ICU में मरीज को बीड़ी पीने से रोका तो परिजनों ने इंटर्न को पीटा; गुस्साए डॉक्टरों का प्रदर्शन

Mon, 20 Mar 2023 05:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर/राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर/राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Mar 2023 05:17 PM IST
सार

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ प्रदीप बेक ने बताया कि उनको मारपीट की जानकारी मिली है। हालांकि अभी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। उन्होंने कहा कि, संभवत: डॉक्टरों ने पुलिस चौकी में शिकायत की होगी। 

विज्ञापन
Jagdalpur Medical College Doctors Protest Against Beating Of Intern in Rajnandgaon Medical College
इंटर्न की पिटाई के विरोध में मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार सुबह एक इंटर्न की मरीज के परिजनों ने पिटाई कर दी। इंटर्न की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने ICU में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया था। इसके बाद इंटर्न की ओर से अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई है। वहीं मामला सामने आने के बाद डॉक्टरों ने विरोध शुरू कर दिया है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही डॉक्टरों पर हो रही हिंसा को रोक लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन

Jagdalpur Medical College Doctors Protest Against Beating Of Intern in Rajnandgaon Medical College
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज। - फोटो : संवाद

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह करीब 7 बजे जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर थे। इसी में एक इंटर्न की भी कार्डियक ICU में ड्यूटी लगी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां भर्ती एक मरीज बीड़ी पीने लगा। मेडिकल छात्र ने मरीज को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद मरीज के परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। छात्र को गालियां भी दी गईं। इसके बाद वह अपने साथियों के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए धौंस भी जमाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल इंटर्न से मारपीट की खबर प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों तक भी पहुंच गई। इसके बाद जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर निकले इन जूनियर डॉक्टर ने कहा कि, आज सुरक्षित नहीं हैं, तो कल भी नहीं रहेंगे। बहुत सहा है, अब नहीं सहेंगे। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर कमलेश ने बताया की इंटर्न ने एक हार्ट पेशेंट को आईसीयू में बीड़ी पीने से रोका तो उसे उपहार में गालियां और मारपीट मिली। 

विज्ञापन

Jagdalpur Medical College Doctors Protest Against Beating Of Intern in Rajnandgaon Medical College
हाथों में पोस्टर लेकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर। - फोटो : संवाद

डॉक्टरों ने कहा कि, आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि, इस हिंसा के विरोध में आज समस्त डॉक्टर्स से आह्वान है कि मेडिकल कॉलेज के सामने एकत्र होकर डॉक्टरों के प्रति हो रही हिंसा के विरोध में खड़े हों। एकजुटता का परिचय देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करें। वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ प्रदीप बेक ने बताया कि उनको मारपीट की जानकारी मिली है। हालांकि अभी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed