{"_id":"6422df122201cfd436080430","slug":"jagdalpur-collector-and-sp-took-review-meeting-for-law-and-order-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: जमीनी स्तर पर विकसित करें सूचना तंत्र, राजस्व और पुलिस बनाए सामंजस्य; कलेक्टर-SP ने ली समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: जमीनी स्तर पर विकसित करें सूचना तंत्र, राजस्व और पुलिस बनाए सामंजस्य; कलेक्टर-SP ने ली समीक्षा बैठक
Tue, 28 Mar 2023 06:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:05 PM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि, कि आयोजकों से शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक चर्चा करें। नगर के प्रवेश स्थलों में वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए। बैठक में त्यौहार की आवश्यक तैयारी के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
जगदलपुर कलेक्टर और एसपी ने ली समीक्षा बैठक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार को कलेक्टर चंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि, कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र विकसित करना चाहिए। साथ ही समस्या बढ़ाने वालों का चिन्हित कर कार्रवाई करें। उन्होंने राजस्व व पुलिस के कर्मचारियों का आपसी समन्वय से कार्य करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में हो रही बैठक में एसपी जितेंद्र मीणा ने कहा कि, अफवाह फैलाने वालों की पहचान और निगरानी रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, शहर व गांवों में निगरानी समिति को सक्रिय रखें। बैठक में त्यौहार की आवश्यक तैयारी के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि, कि आयोजकों से शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक चर्चा करें। नगर के प्रवेश स्थलों में वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) योगेश देवांगन सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व पुलिस, तहसीलदार व थाना प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन