फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Inner wheel club off went to 80 battalion and tied rakhi on the wrist of the soldiers

Raksha Bandhan 2023: जवानों की कलाइयों पर सजी राखी, बहनों ने भाईयों से मांगा ये एक वचन

Sat, 26 Aug 2023 09:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

80 बटालियन में शनिवार को सैनिक भाइयों के लिए इनर व्हील क्लब की बहनों ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया। सचिव डॉक्टर सरिता थॉमस ने कहा सैनिक अपने घरों से दूर है। उनको यह एहसास दिलाना कि उनका परिवार आसपास ही है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Inner wheel club off went to 80 battalion and tied rakhi on the wrist of the soldiers
जवानों ने मनाया बहनों के साथ रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इनर व्हील क्लब ऑफ जगदलपुर द्वारा नया बस स्टैंड स्थित 80 बटालियन में शनिवार को सैनिक भाइयों के लिए इनर व्हील क्लब की बहनों ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद बहनों ने बड़ी संख्या में सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर सरहद की रक्षा के साथ ही खुद की सुरक्षा का वचन लिया।

विज्ञापन


बहनों की राखी से सेना के जवानों की कलाई भर गई। सैनिक भाइयों के माथे पर बहनों ने तिलक लगाया, आरती उतारी, मुंह मीठा कराया और फिर कलाइयों पर रंग बिरंगी राखियां बांधी। जवानों ने भी बदले में उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। 80 बटालियन के कमांडेंट विक्रम सिंह, कमांडेंट सदन कुमार, मकसूद आलम डिप्टी कमांडेंट, हेमराज असिस्टेंट कमांडेंट एवं डॉक्टर वेंकट विकास मेडिकल ऑफिसर को इनर व्हील की बहनों ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


80 बटालियन के 100 से अधिक सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस दौरान कई सैनिकों की आंख भर आई, कमांडेट विक्रम सिंह ने कहा कि इनर व्हील परिवार घर जैसा लग रहा है। यहां के बहनों ने जो प्यार दुलार और सम्मान दिया। इसे हम सैनिक भाई नहीं भुला पाएंगे। यह कहते हुए उनकी आंखें भर आईं, इनर व्हील क्लब अध्यक्षा ममता राणा ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों को यह आयोजन विश्वास दिलाता है कि वे अपने घरों से दूर जरूर हैं। लेकिन देश का हर व्यक्ति उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव डॉक्टर सरिता थॉमस ने कहा सैनिक अपने घरों से दूर है। उनको यह एहसास दिलाना कि उनका परिवार आसपास ही है। मंच संचालन करते हुए डॉ. श्रृंखला जैन और दीपिका सोनी ने हमारे फौजी भाइयों के लिए राखी के कार्यक्रम की रुपरेखा बताया गया। मनीषा राजपुरिया और सुनीता बोथरा ने धन्यवाद देते हुए कहा हमारे फौजी भाइयों के लिए हमें हर वर्ष राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त होता है। हम उनके आभारी हैं। जिससे हमारी इनर व्हील की बहने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब की रानू दुबे, उषा गोंदी, अल्का गुप्ता, डॉ. सुषमा झा, सारिका चिंचोलकर, लवी सूरी, अरुणा जोबनपुत्रा,नूतन जैन, लाइबा चामड़िया, दिव्या कृष्णमूर्ति, निशा संघाणी, रीता माने, एकता सरडे, स्वाति मूलचंदानी,अन्नू शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed