Jagdalpur: दन्तेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर दो इनामी सहित आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नक्सली संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 1 लाख ईनामी सहित 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला दन्तेवाड़ा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू अभियान तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाँव-गाँव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष नक्सलियों सहित भटके हुए नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है, नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, नक्सली संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 1 लाख ईनामी सहित 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
अब तक इतने पहुँचे पुलिस के पास
लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 226 ईनामी सहित कुल 961 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं,
इन्होंने छोड़ा साथ
1. मंगडू मड़काम 30 वर्ष निवासी टेकलगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा टेकलगुड़ा पंचायत सीएनएम सदस्य ईनाम 50 हजार रूपये
2. देवा राम कुंजाम 26 वर्ष निवासी रेवाली बचेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ककाड़ी पंचायत सीएनएम सदस्य ईनाम 50 हजार रूपये
3. हड़मा सोड़ी 48 वर्ष निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर तिमेनार जीआरडी सदस्य
4. बुधराम मड़काम 28 वर्ष निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर भैरमगढ़ एरिया छात्र संगठन सदस्य
5. जोगा मड़काम 27 वर्ष निवासी ककाड़ी कामापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ककाड़ी पंचायत डीएकेएमएस सदस्य
6. श्रीमती पायकी कोवासी 26 वर्ष निवासी मदपाल कुड़मेरपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर मदपाल केएएमएस सदस्य
7.सिगरेट वंजामी 30 वर्ष निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य
8. पायकू वंजामी 50 वर्ष निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य