फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Independence Run in Naxal stronghold Bastar today

Independence Day: नक्सलियों के गढ़ बस्तर में स्वतंत्रता दौड़, महापौर से लेकर स्कूली छात्र तक दौड़े

Thu, 14 Aug 2025 01:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 01:50 PM IST
सार

जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का विवरण प्रभावशाली है। यह आयोजन मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ, जिसमें सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, स्कूली बच्चे, एनसीसी, एसडीआरएफ के जवान और नागरिक शामिल हुए।

विज्ञापन
Independence Run in Naxal stronghold Bastar today
स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से गुरुवार की सुबह स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को सांसद बस्तर महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस दौड़ में महापौर  संजय पांडेय, गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित  कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर  हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, बहु संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी और स्काउट-गाईड के कैडेट्स, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकगण शामिल हुए। दौड़ से पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बस्तर महेश कश्यप ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के दौड़ आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन का उद्देश्य हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए किया जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। जिसने खेलना नहीं जाना उसने जीना नहीं जाना। इस दौरान सांसद श्री कश्यप ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
विज्ञापन


 इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, अपर कलेक्टर एवं खेल विभाग के प्रभारी ऋषिकेश तिवारी, आईपीएस सुमित कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया है, जिसमें में स्थानीय जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं,पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व होमगार्ड के जवान,खेल संघों के खिलाड़ी व पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ सुबह लगभग 8 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड, चांदनी चौक , मेन रोड़ होते हुए गोल बाजार चौक से पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed