फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Head constable arrested for molesting partner wife in police station premises

Jagdalpur: साथी की पत्नी से हेड कांस्टेबल ने की दरिंदगी, थाना परिसर में ही कर रहा था वारदात, हुआ गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 03:33 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 03:33 PM IST
सार

पखांजूर में एक आरक्षक की पत्नी के साथ प्रधान आरक्षक ने दुष्कर्म किया। थाना परिसर में ही की गई दरिंदगी की शिकायत पीड़िता ने की जिसके बाद आरोपी प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Head constable arrested for molesting partner wife in police station premises
थाना परिसर में साथी की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

जगदलपुर कांकेर जिले के पखांजूर थाने परिसर में आरक्षक (कांस्टेबल) की पत्नी के साथ एक प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) दुष्कर्म करता रहा। इस मामले को लेकर पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया की थाना पखांजूर में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार प्रधान आरक्षक उक्त महिला के साथ विगत साल भर से जबरन सम्बन्ध बना रहा था। जिसकी शिकायत गुरुवार को पीड़िता ने पखांजुर थाने में दर्ज की। जिसके बाद पखांजुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दुष्कर्म का आरोपी पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में रहता है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। पीड़िता की शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। पखांजूर में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed