{"_id":"6736c7a1d03b392bf202415a","slug":"half-naked-body-of-a-handicapped-person-found-on-the-road-in-jagdalpur-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या सड़क हादसा: रोड पर मिला विकलांग का अर्धनग्न शव, इलाके में मच गया हड़कंप, जांच से सच आएगा सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या सड़क हादसा: रोड पर मिला विकलांग का अर्धनग्न शव, इलाके में मच गया हड़कंप, जांच से सच आएगा सामने
Fri, 15 Nov 2024 09:31 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:31 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक शख्स का शव सड़क पर मिला। अब पुलिस हत्या या सड़क हादसे दोनों एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले घोटिया थाना क्षेत्र के बोड़नपाल बाजार स्थल के समीप आज सुबह एक विकलांग युवक का अर्धनग्न शव देखा गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के बारे में पतासाजी में जुट गए है।
विज्ञापन
वहीं यह घटना सड़क हादसा है या हत्या ये पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी लोग घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान बोड़नपाल के बाजार स्थल में एक विकलांग युवक जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष के लगभग बताई जा रही है।
विज्ञापन
उसका शव सड़क पर मिला, मृतक के शरीर मे जगह जगह चोट के निशान देखे गए है। वहीं सिर में गंभीर चोट भी देखी गई है, वहीं विकलांग युवक की पहचान नहीं हो पाई है, इसके अलावा मृतक वहां तक कैसे पहुंचा, आसपास किसी भी तरह से कोई भी वाहन या मृतक का कोई भी सामान नही देखा गया।
विज्ञापन
मृतक के कपड़े को भी शरीर से अलग थे, मामले की जानकारी लगते ही घोटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वहीं आसपास के लोगों से मामले की जांच के साथ ही मृतक के बारे में पतासाजी किया जा रहा है।
प्रथम दृष्टया शव को देखने के बाद भी कुछ नहीं कहा जा रहा है, पुलिस का कहना है कि मृतक के शव के पास कुछ टायर के निशान भी देखे गए हैं। वहीं यह सड़क हादसा है या भी हत्या इसकी जांच की जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल, पुलिस गांव वालों के अलावा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है।