फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Groom commits suicide by hanging in Jagdalpur

Jagdalpur: हाथों की मेहंदी मिटने से पहले विधवा हुई दुल्हन, परिजनों में पसरा मातम, दो दिन पहले हुई थी शादी

Fri, 01 Mar 2024 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 01:08 PM IST
सार

कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरकई में दो दिन पहले जहां शादी का माहौल अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अचानक उस घर में मातम छा गया, दो दिन पहले बने दूल्हे ने पेड़ में लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Groom commits suicide by hanging in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरकई में दो दिन पहले जहां शादी का माहौल अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अचानक उस घर में मातम छा गया, कारण है कि दो दिन पहले बने दूल्हे ने गांव के एक पेड़ में लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं दुल्हन के हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि वह विधवा हो गई। घटना के बाद घर से लेकर ससुराल तक मातम पसरा हुआ है। सभी आश्चर्य में हैं कि आखिर दूल्हे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन


वहीं परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे युवक तरुण पांडे ने गुरुवार- शुक्रवार की मध्यरात्रि पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इधर घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed