{"_id":"642ed0cf2ff429c2cc040f81","slug":"four-naxalite-involved-in-the-murder-of-former-sarpanch-arrested-in-dantewada-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dantewada: पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार, मेला स्थल पर वारदात से पहले जवानों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada: पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार, मेला स्थल पर वारदात से पहले जवानों ने पकड़ा
Thu, 06 Apr 2023 07:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:31 PM IST
सार
तलाशी के दौरान जवानों ने उनके कब्जे से एक पठ्ठू काला बैग, पेन गन, 38 बोर का जिंदा राउंड, खाली खोखा, चाकू, नक्सली साहित्य व दैनिक उपयोगी की सामाग्री बरामद की है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हितामेटा पंचायत के पूर्व सरपंच रामधर अलामी के हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नक्सली।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी नक्सली मेला स्थल पर वारदात करने के लिए पहुंचे थे। जवानों ने आरोपियों के पास से हथियार, नक्सली सामाग्री सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी जवानों को ग्राम तुमरीगुण्डा के मेले में रवाना किया गया था। सूचना मिली थी कि इन्द्रावती एरिया कमेटी के नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस पर जवानों ने घेराबंदी की तो चार संदिग्ध भागकर छिपते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में राजू उर्फ शिवराम कुंजाम, मनकू बेरता, मनीराम कुंजाम, और सुखराम उर्फ प्रकाश मण्डावी शामिल हैं। आरोपी प्रतिबंधित माओवादी संगठन में इन्द्रावती एरिया कमेटी सदस्य,कोल्लोकल पंचायत मिलिशिया सदस्य, कुसमेली पंचायत मिलिशिया सदस्य, कोल्लोकल पंचायत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन