फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Film actor Suman Talwar reached Jagdalpur and he praised Bastar

जगदलपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता सुमन तलवार: बोले- राज्य सरकार व पुलिस सहयोग करे तो बस्तर में बन सकेगी शूटिंग

Mon, 27 Mar 2023 02:38 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 02:38 PM IST
सार

तमिल, तेलगू सहित दक्षिण भारत की फिल्मों के कलाकार सुमन तलवार रविवार को जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बस्तर की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्मों के प्रसार के लिए राज्य सरकार व पुलिस विभाग का सहयोग मांगा है।

विज्ञापन
Film actor Suman Talwar reached Jagdalpur and he praised Bastar
जगदलपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता सुमन तलवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

जगदलपुर शहर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में रविवार की दोपहर को सुपर स्टार सुमन तलवार पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें बस्तर के बारे में बताया गया तो तलवार ने कहा कि बस्तर बहुत खूबसूरत है। कहा कि यदि यहां राज्य सरकार व पुलिस का सहयोग मिल जाए तो फिल्मों की शूटिंग यहां हो सकेगी। जिसके माध्यम से बस्तर की खूबसूरती को दिखाया जा सकता है।

विज्ञापन

 
सुमन तलवार ने तमिल, तेलगू सहित दक्षिण भारत की कई भाषाओं में 700 से अधिक फिल्में की हैं। सुपर स्टार सुमन तलवार रविवार को नियमित फ्लाइट से जगदलपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, पुलिस का सहयोग मिले और ठहरने की अच्छी व्यवस्था हो तो वे बस्तर में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए अपने प्रोड्यूसरों से बात करेंगे। ताकि इन फिल्मों के जरिए बस्तर को पूरी दुनिया देख सके। 
विज्ञापन


पड़ोसी प्रदेश ओड़िशा के जैपुर में उगादी पर आयोजित समारोह में शामिल होने वे यहां पहुंचे हैं। सुपर स्टार तलवार ने कहा कि वे यू-ट्यूब के जरिए बस्तर में मौजूद प्राकृतिक सौंदर्य वाली जगहें तलाशेंगे। यदि सब कुछ सही रहता है तो जल्द ही यहां दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग संभव होगी। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर में दिग्विजय पाटिल का किरदार निभाने के बाद से सुमन तलवार को हिंदी भाषी प्रदेशों के लोग भी जानने लगे हैं। वह कहते हैं कि तमिलनाडु से लेकर कश्मीर तक शूटिंग के लिए लोग जा रहे हैं तो बस्तर क्यों नहीं आ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ओड़िशा से आए आयोजकों ने बताया कि ओड़िशा की फिल्म इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, लेकिन उनके इलाके में तेलगु भाषी लोग बहुतायत में हैं। इसलिए लोगों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए सुमन तलवार को आमंत्रित किया गया था और आमंत्रण को स्वीकार करते वे जगदलपुर के रास्ते जैपुर आ रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि जब सुमन से कहा गया कि उन्हें बस्तर होते हुए ओड़िशा पहुंचना है तो वे एक बार में तैयार हो गए। उनका कहना है कि बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में उन्होंने पहले ही सुन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed