फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Father returning home after getting his son admission dies in a road accident in Jagdalpur

Jagdalpur: बेटे का एडमिशन कराकर घर वापस जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने मारी टक्कर, पसरा मातम

Fri, 17 May 2024 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 May 2024 03:23 PM IST
सार

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Father returning home after getting his son admission dies in a road accident in Jagdalpur
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए दहिकोंगा गया हुआ था, जहां से वापस जाने के दौरान यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि बनियागांव निवासी कलजुग पोयाम पिता गागरु 30 वर्ष अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए स्कूल फार्म भरने के लिए दहिकोंगा आया हुआ था। फॉर्म को भरने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था कि अचानक से कोंडागाँव से जगदलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे अपने चपेट में ले लिया, इस घटना में बाइक सवार दूर जा गिरा जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर लोग रुक गए वही आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed