फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dog attacked five year old child in Jagdalpur

कुत्ते ने मासूम को नोंच डाला: सिर, गाल सहित कई जगह जख्म, घर के बाहर खेल रहा था; मां के हौसले को देख छोड़ भागा

Mon, 24 Jul 2023 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jul 2023 07:43 PM IST
सार

जगदलपुर में एक कुत्ते ने सोमवार सुबह पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसके सिर, चेहरे, सीने सहित कई जगह से मांस नोंच लिया। बच्चा घर के बाहर ही खेल रहा था। 

विज्ञापन
Dog attacked five year old child in Jagdalpur
कुत्ते के हमले में घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक कुत्ते ने सोमवार सुबह पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसके सिर, चेहरे, सीने सहित कई जगह से मांस नोंच लिया। बच्चा घर के बाहर ही खेल रहा था। चीख सुनकर मां बाहर निकली और बच्चे पर हमला करते देख कुत्ते से भिड़ गई। काफी देर तक दोनों लड़ते रहे, फिर कुत्ता वहां से भाग निकला। इसके बाद बच्चे को गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पखनार का रहने वाला पांच वर्षीय लक्किम आंगनबाड़ी में पढ़ाई करता है। उसके पिता सुबह खेत पर काम करने के लिए चले गए थे। अन्य भाई-बहन घर के अंदर थे। इस दौरान सुबह करीब  6 बजे लक्किम घर के बाहर ही खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर घर में काम कर रही उसकी मां मिटकी बाहर आई। बच्चे को कुत्ते के चंगुल में देखा तो उसे बचाने के लिए भिड़ गई। इस पर कुत्ते ने महिला के ऊपर भी हमला कर दिया। 
विज्ञापन


किसी तरह से महिला ने बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया और पति को सूचना दी। फिर वहां से घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। कुत्ते ने बच्चे के सिर से लेकर उसके गाल, सीने के अलावा कंधे का भी मांस नोच लिया था। फिलहाल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed