{"_id":"6889b893101dc324c100fcab","slug":"dead-body-of-a-youth-found-inside-a-dilapidated-house-in-jagdalpur-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: जर्जर मकान के अंदर मिला युवक शव, पास में पड़ी थीं शराब की बोतले; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: जर्जर मकान के अंदर मिला युवक शव, पास में पड़ी थीं शराब की बोतले; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 30 Jul 2025 11:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:45 AM IST
सार
जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट में बीती रात एक युवक का शव एक मकान में पड़ा मिला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट में बीती रात एक युवक का शव एक मकान में पड़ा मिला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, युवक का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। वहीं, युवक के शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि 29 जुलाई को रायकोट निवासी मन्नू कश्यप के सुने जर्जर पुराने मकान कमरे के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया, मामले की सूचना पर थाना कोड़ेनार के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे। जहां ग्राम रायकोट के घर में पहुंचकर शव को देखा। जांच करने पर अज्ञात शव की पहचान सुनिल ऊर्फ छोटू पिता तुलाराम सोनी 32 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47 गीदम नाका बीएसपी के पीछे जगदलपुर थाना बोधघाट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर मृतक के परिजनों को बुलाया गया है। जहां परिजनों ने उसकी शिनाख्त कीलोगो का कहना है कि रात को कुछ लोग उस घर में गए हुए थे, जहां एक युवक का शव देखा गया। शव के पास कुछ शराब की बोतल व चिप्स के पैकेट भी देखे गए। युवक की मौत के वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
वही, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद भी कुछ कहा जायेगा। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है। साथ ही परिजनों से बात भी की जा रही है।