फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   CRPF jawan dies shortly after being admitted to Mekaj in jagdalpur

जगदलपुर: मेकाज में भर्ती होने के कुछ देर बाद सीआरपीएफ जवान की हुई मौत, सुकमा के दोरनापाल में थी तैनाती

Fri, 01 Sep 2023 03:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Sep 2023 03:01 PM IST
सार

जवान की खराब हालत को देखने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप करनपुर में 30 अगस्त को भेजा गया था। दो दिनों तक उपचार के बाद उसे शुक्रवार की सुबह 11 बजे करनपुर के एंबुलेंस वाहन से मेकाज लाया गया था।

विज्ञापन
CRPF jawan dies shortly after being admitted to Mekaj in jagdalpur
मृतक जवाब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल में स्थित 74 बटालियन में पदस्थ जवान को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान की मौत होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई है, साथ ही जवान के परिजनों को इस मामले में सूचना दी जाएगी। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुकमा जिले के दोरनापाल में स्थित 74 बटालियन में पदस्थ जवान बैजनाथ का स्वास्थ्य 27 अगस्त से खराब चल रहा था, जिसके बाद उसका उपचार वहीं बटालियन में किया जा रहा था। जवान की खराब हालत को देखने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप करनपुर में 30 अगस्त को भेजा गया था। दो दिनों तक उपचार के बाद उसे शुक्रवार की सुबह 11 बजे करनपुर के एंबुलेंस वाहन से मेकाज लाया गया। जहां जवान की खराब हालत को देखते हुए उसे एमआईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। शव का पीएम करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed