फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   CRPF jawan dies of heart attack in Jagdalpur

Jagdalpur: हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की हुई मौत, मोदकपाल में आई थी कंपनी

Fri, 01 Mar 2024 08:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 08:45 PM IST
सार

सीआरपीएफ के अधिकारियो ने बताया कि कैंप में करीब एक माह पहले जवान बटालियन के साथ आए थे। शुक्रवार सुबह जवान बाबूलाल यादव को अचानक से सीने में दर्द हुआ। जिसे बाद में बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
CRPF jawan dies of heart attack in Jagdalpur
जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के मोदकपाल कैंप में करीब एक माह पहले झारखंड की गोल्फ कंपनी 26 बटालियन की एक पूरी टीम बीजापुर के मोदकपाल में आर्म्स के लिए आई हुई थी, जहां उसी कंपनी में पदस्थ हेड कांस्टेबल की शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक आने से मौत हो गई, जवान का पीएम बीजापुर के जिला अस्पताल में कराया गया। जहां से शव को एम्बोम्बिंग के लिए मेकाज लाया गया।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के अधिकारियो ने बताया कि बीजापुर जिले के मोदकपाल कैंप में करीब एक माह पहले झारखंड की गोल्फ कंपनी 26 बटालियन की एक पूरी कंपनी आर्म्स के लिए आई हुई थी, जहां शुक्रवार सुबह बिहार के भागलपुर निवासी बाबूलाल यादव 50 वर्ष को अचानक से सीने में दर्द होने के कारण उसे साथियों की मदद से बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां जवान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जवान के निधन के बाद अधिकारियों ने शव का पीएम करवाने के बाद शव को एम्बोम्बिंग के लिए मेकाज रवाना किया गया। जहां 20 मिनट तक चले एम्बोम्बिंग प्रकिया के बाद जवान के शव को साथियों को दिया गया। शव को एम्बुलेंस के माध्यम से रायपुर ले जाया जाएगा। जहां से उसे हेलिकॉप्टर की मदद से पहले पटना फिर भागलपुर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed